पिथौरा। पिथौरा विकासखंड के ग्राम बुंदेली में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व उपसरपंच पूनम मानिकपुरी सहित स्थानीय नागरिक, युवा, मिस्त्री एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूनम मानिकपुरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी निर्माण, शिल्प, तकनीक और कौशल के प्रतीक माने जाते हैं। कारीगरों, श्रमिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके श्रम और हुनर का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा जी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मिस्त्री संघ से जुड़े सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गणेश चतुर्थी को लेकर भी उत्साह
ग्राम बुंदेली सहित आसपास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों और मोहल्लों में श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सवों को लेकर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
सत्यवाहक न्यूज

0 टिप्पणियाँ