विद्यालयों में पंजीयन बढ़ाने, कब-बुलबुल गतिविधियों को सक्रिय करने और ब्लॉक स्तर पर कार्यालय के प्रस्ताव भेजने का निर्णय
महासमुंद। स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय महासमुंद के सभागार में गुरुवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष येत राम साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत जनरल सैल्यूट एवं प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट बी.एल. देवांगन ने स्वागत उद्बोधन दिया।
जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना एवं अनुमानित आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसे ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
बैठक में स्काउटिंग गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
- वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रशिक्षित स्काउटर एवं गाइडर तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
- ब्लॉक स्तर पर सभी विद्यालयों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने का निर्णय लिया गया।
- अंशदान राशि समय पर जमा करने तथा चार्टर वारंट जारी करने पर जोर दिया गया।
- संकुल स्तर पर कब-बुलबुल गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ाया जाएगा।
- प्रत्येक ब्लॉक में स्काउट-गाइड कार्यालय के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- राज्य के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार ब्लॉक एवं जिला स्तर पर गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
- इस वर्ष 200 स्काउटर, गाइडर, रोवर एवं रेंजर को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
‘विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग की अहम भूमिका’
मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह खालसा एवं जिलाध्यक्ष येत राम साहू ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता को आवश्यक बताया। बैठक में सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।
प्रशिक्षित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
बैठक के दौरान एडवांस कमिश्नर कोर्स एवं बेसिक कमिश्नर कोर्स का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को जिला संघ की ओर से सम्मानित किया गया।
राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा को राष्ट्रीय समिति में युवा सदस्य मनोनीत होने एवं बेसिक कमिश्नर कोर्स पूर्ण करने पर जिला संघ महासमुंद की ओर से सम्मानित किया गया।
वहीं उनके करकमलों से एडवांस कमिश्नर कोर्स बेंगलुरु से पूर्ण करने पर जिलाध्यक्ष येत राम साहू एवं दाऊ लाल चंद्राकर का सम्मान किया गया।
बेसिक कमिश्नर कोर्स क्वियासांग, दार्जिलिंग से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले लक्ष्मीकांत सोनी, आनंद साहू, शीत गुप्ता, किशोर सिन्हा, भारत सिंह साहू, प्रमोद कुमार कन्नौजे, अंजली बरमाल, बद्री विशाल जोल्हे, हिना ढालेन एवं विद्या साहू सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रगान के बाद दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य तुलेन्द्र सागर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्राचार्य अमी रूफस ने किया। राष्ट्रगान के बाद दिवंगत वरिष्ठ गाइडर गौरी मावले, उपाध्यक्ष जय पवार एवं स्काउटर जी.आर. दीवान को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एस. चंद्रसेन, धर्मशीला दास, सुधा साहू, आनंद साहू, अशोक अग्रवाल, पंकज हरपाल, ओमप्रकाश चौधरी, कौशलेन्द्र वैष्णव, राम कुमार साहू, बी.एल. देवांगन, अमी रूफस, तुलेन्द्र सागर, भारत साहू, लीनू चंद्राकर, शत्रोहन साहू, राजीव तिवारी, गिरीश पाढ़ी, अर्चना तिवारी, पूरी हरपाल, लता वैष्णव, झनेश साहू, विवेकानंद दास, यशवंत चौधरी, शेषनारायण साहू, मधु शर्मा, राम कुमार नायक, नरेश नायक, लेखराम साहू, चक्रधर डड़सेना, पुष्पांजलि चौधरी, दिलीप निषाद एवं नारायण बंजारे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे एवं जिला मीडिया प्रभारी तुलेन्द्र सागर ने दी।
सत्यवाहक न्यूज

0 टिप्पणियाँ