16 सितंबर की सुबह घर से निकली थी युवती, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग; पुलिस ने जांच शुरू की
बसना। महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 16 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। अपने स्तर पर संपर्क और खोजबीन के प्रयासों के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 17 सितंबर को परिजन बसना थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस के अनुसार लापता युवती की उम्र 21 वर्ष है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट, शरीर सामान्य, चेहरा लंबा और बाल काले हैं। लापता होने के समय उसने सफेद रंग की कुर्ती पहन रखी थी। युवती छत्तीसगढ़ी, हिंदी और उड़िया भाषा बोलती है तथा उसने कक्षा 11वीं तक पढ़ाई की है।
पुलिस ने मामले में BNS की धारा 140(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा युवती के संभावित ठिकानों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों की बढ़ी चिंता
युवती के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस से भी जल्द युवती का पता लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।
सत्यवाहक न्यूज

0 टिप्पणियाँ