🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

1100 दीपों से जगमगाया पिथौरा, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में PM मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

 



भाजपा पिथौरा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया, मंदिर चौक पर हुआ भव्य दीप प्रज्वलन

पिथौरा। सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा पिथौरा मंडल द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंदिर चौक स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष 1100 दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। मंडल के सभी बूथ एवं शक्ति केंद्रों में भी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री एवं बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के प्रभारी शंकर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

‘दीप जनभावना और आशीर्वाद का प्रतीक’ — शंकर अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर अग्रवाल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि एक दीप जहां अंधकार को दूर करता है, वहीं आशा, सकारात्मकता और संकल्प का संदेश भी देता है। पिथौरा में प्रज्वलित 1100 दीप प्रधानमंत्री के प्रति कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर, कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मीकांत ‘बबलू’ सोनी, नगर पंचायत के पार्षद एवं एल्डरमैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से मन्नू लाल ठाकुर, कौशल दास मानिकपुरी, संदीप सेन, पुष्पकांत पटेल, नरेश सिंघल, सतप्रीत ‘विक्की’ सलूजा, रैदास गोयल, वेद प्रकाश गोयल, प्रीतराम सूर्य, अनूप अग्रवाल, शालिक राम डड़सेना, दुर्गेश सिन्हा, शशि डड़सेना, दुलीकेशन साहू, राजा शुक्ला, पोलेश मिश्रा, कुलजीत आजमानी, रोमन साहू, लाखागढ़ सरपंच प्रियरंजन कोसरिया, राजेश चौधरी और पप्पू पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा से महामंत्री वर्षा सोनी, उषा पटेल, क्षमा गोयल, उषा श्रीवास्तव एवं दीपक देवी गजेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। 1100 दीपों की रोशनी से मंदिर चौक का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

सत्यवाहक न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ