🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

🚨 तीन साल से स्कूल में ताला, ₹11.84 लाख स्वीकृत फिर भी नया भवन नहीं!

जर्जर भवन



67 बच्चों की पढ़ाई पर संकट, 50% पहली किस्त जारी होने के बाद भी निर्माण शून्य; शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत की भूमिका पर सवाल


महासमुंद | बागबाहरा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भदरसी में पिछले तीन वर्षों से स्कूल भवन पर ताला लगा हुआ है। जर्जर भवन और किचन शेड की स्थिति के बीच यहां 67 बच्चे—37 बालक और 30 बालिकाएं— पढ़ाई कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवीन भवन के लिए ₹11.84 लाख की राशि स्वीकृत होने और 50 प्रतिशत प्रथम किस्त जारी होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ?


जर्जर किचन सेड


नवीन भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत की बताई जा रही है। ऐसे में पंचायत की कार्यप्रणाली के साथ-साथ शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।

🔴 तीन साल से ताला, फिर भी समाधान कब?

स्कूल भवन की स्थिति ऐसी है कि पिछले तीन वर्षों से उस पर ताला लगा है। इसके बावजूद बच्चों की शिक्षा के लिए स्थायी और सुरक्षित भवन की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं हो सकी? यदि नवीन भवन के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है और पहली किस्त भी जारी की जा चुकी है, तो निर्माण कार्य शुरू करने में आखिर अड़चन क्या है?

🔴 शिक्षा विभाग से सीधे सवाल

  • तीन वर्षों से भवन बंद होने के बावजूद विभाग ने अब तक स्थायी समाधान क्यों नहीं कराया?
  • जर्जर भवन और किचन शेड की सुरक्षा स्थिति का विभाग ने कब निरीक्षण किया?
  • ₹11.84 लाख की स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू नहीं होने पर कार्य एजेंसी से क्या जवाब लिया गया?
  • 50 प्रतिशत प्रथम किस्त जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य शून्य क्यों है?
  • 67 बच्चों को सुरक्षित भवन आखिर कब मिलेगा?

🔴 ग्राम पंचायत की जवाबदेही भी तय हो

जब ग्राम पंचायत निर्माण की कार्य एजेंसी है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि पहली किस्त जारी होने के बाद भी काम शुरू क्यों नहीं हुआ? निर्माण में देरी का कारण क्या है? क्या निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई है? और सबसे अहम—तीन साल से बंद स्कूल भवन की जगह नया भवन कब तैयार होगा?

⚠️ राशि स्वीकृत, किस्त जारी... फिर भी निर्माण शून्य

एक तरफ बच्चों की संख्या 67 है, दूसरी तरफ स्कूल भवन तीन वर्षों से बंद है। वहीं नवीन भवन के लिए ₹11.84 लाख स्वीकृत होने और 50 प्रतिशत प्रथम किस्त जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यह स्थिति शिक्षा व्यवस्था और निर्माण की निगरानी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अब जरूरत सिर्फ आश्वासन की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी तय करने और निर्माण कार्य जमीन पर शुरू कराने की है।

सत्यवाहक न्यूज़ का सवाल:

तीन साल से स्कूल में ताला क्यों? ₹11.84 लाख और पहली किस्त के बाद भी भवन निर्माण शून्य क्यों? 67 बच्चों को सुरक्षित स्कूल भवन आखिर कब मिलेगा?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ