🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

महंगाई और चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’

 



कालाबाजारी और बाजार में चीनी की अनुपलब्धता को लेकर सरकार पर साधा निशाना

महासमुंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा आयोजित एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ में कांग्रेसजनों ने शामिल होकर बढ़ती महंगाई, चीनी के बढ़ते दाम, कथित कालाबाजारी एवं बाजार में चीनी की अनुपलब्धता के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी और बाजार में चीनी की कथित कमी को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने इसे जनहित से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता है और महंगाई के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

सत्यवाहक न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ