🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

बिराजपाली में भक्तिभाव से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

 



जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं

बागबाहरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर खल्लारी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बिराजपाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।



इस अवसर पर श्री ठाकुर ने समस्त ग्रामवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी के जीवन में बनी रहे तथा ग्राम और क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो, यही उनकी मंगलकामना है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बागबाहरा के उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, ग्राम पंचायत बिराजपाली के सरपंच चमन ठाकुर, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष गौतम प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष बलदेव यादव एवं सचिव चिरंजीव यादव सहित मानसिंह यादव, नाथूराम यादव, रामलाल यादव, जीतराम यादव, नैनसिंग यादव, रामभरोसा यादव, पवन यादव, संतराम यादव एवं हेमंत यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान श्री भीखम सिंह ठाकुर का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने आयोजन में मिले स्नेह एवं सहभागिता के लिए ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जय श्रीकृष्ण!

सत्यवाहक न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ