60% से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों की संख्या कम मिलने पर कमजोर स्कूलों को चिन्हित कर अतिरिक्त सहयोग के निर्देश
महासमुंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, राज्य नोडल अधिकारी शिवम मिश्रा एवं जिला पंचायत CEO अनुपमा आनंद ने आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े संकेतकों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान पिथौरा विकासखंड में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम पाए जाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त सहयोग एवं आवश्यक शैक्षणिक प्रयास सुनिश्चित करने को कहा।
इसके साथ ही कम्युनिटी लाइब्रेरी को पर्याप्त पुस्तकों से सुसज्जित करने और उसके नियमित उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाई जा सके।
स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार पर जोर दिया गया। मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ समय पर डाटा एंट्री एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के निर्धारित सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
सत्यवाहक न्यूज
.jpg)
0 टिप्पणियाँ