भुरकोनी। आदर्श ग्राम भुरकोनी के चट्टानपारा में आदि शक्ति जगत जननी माता की असीम कृपा की कामना के साथ माता भोजली बुवाई एवं दीप प्रज्वलन का धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान पूरे चट्टानपारा में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं सभापति श्री दिनेश कुमार अग्रवाल सहित क्षेत्र के श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ माता भोजली की बुवाई की गई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की गई।
इस अवसर पर शांति बाई ठाकुर, नारायण साहू, भुवन साहू, सुशील भोई, रतन मिर्धा, बिसरु विश्वकर्मा, मनीराम मिर्धा, गिरधर साहू, महेश साहू, मनीष विश्वकर्मा सहित चट्टानपारा के समस्त निवासी एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
माता भोजली की पारंपरिक बुवाई ने ग्रामीण संस्कृति और आस्था की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता भोजली से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम ने चट्टानपारा को देर तक श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे रखा।
सत्यवाहक न्यूज

0 टिप्पणियाँ