🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

पिथौरा में गूंजी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की सराहना

 



छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का प्रधानमंत्री ने किया उल्लेख, पोषण और जनभागीदारी पर दिया जोर

पिथौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का रविवार को पिथौरा के पोनी पसरा में सामूहिक श्रवण किया गया। सुबह 11 बजे प्रसारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर में जनभागीदारी से संचालित सामाजिक एवं पोषण संबंधी पहलों का उल्लेख किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया।

प्रधानमंत्री ने कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए पोषण माह के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में चलाए जा रहे जागरूकता एवं पोषण संबंधी प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया।

‘हर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की पहल का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने मुनगा यानी मोरिंगा को पोषण से भरपूर स्थानीय संसाधन के रूप में रेखांकित किया। अभियान के माध्यम से लोगों को मुनगा को अपने खान-पान में शामिल करने तथा घरों एवं पोषण वाटिकाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा देने और समुदाय की भागीदारी से ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ की पहल को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

अन्य राज्यों की पहल भी चर्चा में

प्रधानमंत्री ने गुजरात में मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों, महाराष्ट्र में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों द्वारा चलाए जा रहे पोषण जागरूकता प्रयासों तथा मिजोरम में पोषण वाटिकाओं की देखरेख में सामुदायिक भागीदारी का भी उल्लेख किया।

पोषण ट्रैकर और आंगनबाड़ी की भूमिका

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और तकनीक के उपयोग पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने ‘पोषण ट्रैकर’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को डिजिटल रूप से जोड़ने तथा लाभार्थियों की निगरानी और बेहतर सेवाओं में तकनीक की भूमिका का उल्लेख किया।

भाजपा पदाधिकारी और वार्डवासी रहे मौजूद

पिथौरा के पोनी पसरा में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं रायगढ़ जिला प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा देवेश निषाद, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला कार्य समिति सदस्य मनमीत सिंह छाबड़ा, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, महिला पार्षद रामकुंवर सिन्हा, संतोष डड़सेना, एल्डरमैन नरेश सिंघल, एल्डरमैन किशोर पटेल, विधायक प्रतिनिधि मुन्नू पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता रैदास गोयल, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनमोहन जैन, वरिष्ठ नेता रमेश पटेल, इंद्रेश्वर सिन्हा, सरजू तिवारी, श्रीमती अंजू सेनी, लीलाधर तारक, चंद्रपाल तारक, भूषण सिन्हा, हीरालाल निर्मलकर, दीपक सिन्हा, युवराज चौहान, डीगेश सोनवानी सहित वार्डवासी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। छत्तीसगढ़ की ‘हर घर मुनगा’ पहल का राष्ट्रीय मंच पर उल्लेख होने को उपस्थित लोगों ने प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। इस दौरान स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग और जनभागीदारी के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ प्रयासों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

सत्यवाहक न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ