🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

बसना में 35.400 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 



पलसापाली अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान कार्रवाई; बोलेरो और मोबाइल समेत ₹22.90 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद/बसना। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत बसना पुलिस ने पलसापाली बेरियर स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के पास कार्रवाई करते हुए 35.400 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को पलसापाली बेरियर के पास वाहन जांच के दौरान उड़ीसा के पदमपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 NW 0801 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखी प्लास्टिक की बोरी से 35.400 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के मोहनगिरी, जिला कालाहांडी से लाकर पुणे, महाराष्ट्र ले जाने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गांजा वहां बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

उमेश गोरे (24 वर्ष)
पिता—भरत गोरे, निवासी देवगांव, थाना पारागांव, जिला पुणे, महाराष्ट्र।

बृजलाल साहू (38 वर्ष)
पिता—दशरथ साहू, निवासी टोंगो-पथरा, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़।

₹22.90 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कार्रवाई में निम्न सामग्री जब्त की गई—

क्रम जब्त सामग्री अनुमानित कीमत
1 35.400 किलो गांजा ₹17,70,000
2 बोलेरो वाहन ₹5,00,000
3 02 मोबाइल फोन ₹20,000
कुल ₹22,90,000

पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की कीमत ₹17.70 लाख, बोलेरो वाहन की कीमत ₹5 लाख और दो मोबाइल फोन की कीमत ₹20 हजार आंकी गई है। इस तरह कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹22.90 लाख बताई गई है।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है तथा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सत्यवाहक न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ