🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

आकाश महंती बने असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष

 



कांग्रेस संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पिथौरा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव एवं पूर्व विधायक बसना देवेंद्र बहादुर की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने कांग्रेस संगठन के प्रति वर्षों से समर्पित एवं सक्रिय रूप से कार्य कर रहे आकाश महंती को असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ का पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।

ज्ञात हो कि आकाश महंती लंबे समय से कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित रहकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ-साथ वे स्थानीय स्तर पर आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सक्रिय रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में आकाश महंती असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों, छोटे कामगारों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों सहित आम नागरिकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सामने रखने और उनके निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। नई जिम्मेदारी के साथ उनके सामने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी भी होगी।

नियुक्ति पर आकाश महंती ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना उनका प्रयास रहेगा।

आकाश महंती की नियुक्ति पर प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण दीवान, नरेंद्र सेन, रंजीत कोसरिया, अरविंदर छाबड़ा, नंदू राजपूत, कौशल रोहिल्ला, आशु अग्रवाल, मिनकू अजमानी, कनक तिवारी, प्रफुल्ल राजपूत, टेकु साहू, स्वतंत्र पांडेय, गोपाल पांडे, गौतम साहू, शैलू डड़सेना, मनीष अग्रवाल, तरुण पांडे, युगल यादव, चीनी पटेल, पीलू सेन, लक्ष्मण उजाला, देव नारायण तिवारी समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ