द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जताया विरोध, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प
महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्रवाई का विरोध जताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी की घटना के मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस ने इसे अनुचित कार्रवाई बताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना आवश्यक है और ऐसी आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों पर अपनी आवाज मजबूती से उठा
ती रहेगी।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, स्थानीय कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई।
सत्यवाहक न्यूज



0 टिप्पणियाँ