🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, बागबाहरा में छात्राओं को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें

 

        सरस्वती साइकिल वितरण योजना



सरस्वती साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में मिलेगी सुविधा

बागबाहरा। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बागबाहरा में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं।



कार्यक्रम में स्वतंत्र निदेशक इस्पात मंत्रालय श्रीमती अलका चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें विद्यालय आने-जाने के लिए सुगम साधन उपलब्ध कराना है। विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाली छात्राओं के लिए साइकिल शिक्षा की राह को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में कहा गया कि बेटियों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, स्वतंत्र निदेशक इस्पात मंत्रालय श्रीमती अलका चंद्राकर, बागबाहरा मंडल अध्यक्ष सुश्री डिम्पल ध्रुव, महासमुंद जिला संयोजक नगरीय निकाय श्री भोजनाथ देवांगन, श्रीमती पिंकी चंद्राकर, श्री संजय मालवे, श्री अविनेश कोसे, श्री अरविंद छाबड़ा, श्री टिंकल चौहान सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बेटियों की शिक्षा में निवेश ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

सत्यवाहक न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ