🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

पिथौरा CHC में मानवता की मिसाल, 30वें सप्ताह भी जारी रही ‘संडे सेवा’

 

अग्र सेवा दल द्वारा बनाई छवि


पिथौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए संचालित ‘संडे सेवा’ का 30वां सप्ताह सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ संपन्न हुआ।

इस रविवार स्वल्पाहार सेवा पिथौरा के एक अग्रवाल समाज के सज्जन द्वारा गुप्त रूप से प्रदान की गई। सेवा कार्य को बिना किसी प्रचार-प्रसार के मानव सेवा के उद्देश्य से किए जाने की पहल ने सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

इस अवसर पर श्री गौरव चंद्राकर, संपादक—संस्कार न्यूज़; श्री राज उपाध्याय, संपादक—खबरें पल-पल की न्यूज़; एवं श्री सतीश सत्यनारायण ध्रुव, संपादक—सत्यवाहक न्यूज़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

‘अग्र सेवा दल’, पिथौरा ने इस सेवा कार्य में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। दल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अग्र सेवा दल, 
सेवा • समर्पण • मानवता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ