🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

भाजपा सरकार की सरस्वती साइकिल योजना से 75 बेटियों को मिली सौगात, शिक्षा की राह हुई आसान

 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर 



कोमाखान में साइकिल वितरण कार्यक्रम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर बोले—बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता

कोमाखान। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, कोमाखान में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत 75 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और छात्राओं को मिल रही सुविधाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोमाखान के सरपंच प्रतिनिधि श्री कुमार ठाकुर ने की।

इस अवसर पर श्री दुबेलाल साहू, श्रीमती पिंकी चंद्राकर, श्रीमती लेखमणि पटेल, श्री पंकज जैन, श्री जुगेश पटेल, श्री नारायण नायक, श्री गोविंद साहू, श्रीमती किरण यदु, श्री भीमा साहू, श्री मुकेश गुप्ता, श्री गुलशन कुमार, श्री गोपाल टांडे, श्री पूरन सबर एवं श्री ओमप्रकाश ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम साहू, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों की भी सहभागिता रही।



‘बेटियों की शिक्षा को मजबूत करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। योजना के माध्यम से बेटियों को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराकर उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा दी जा रही है। इससे छात्राओं का समय और श्रम बचेगा तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ पात्र छात्र-छात्राओं तक पहुंच रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।

साइकिल बनी बेटियों के सपनों की साथी

कार्यक्रम में 75 छात्राओं को साइकिल मिलने से उनमें उत्साह और खुशी का माहौल रहा। साइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा की निरंतरता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ता कदम है।

सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से छात्राओं को विद्यालय तक पहुंच आसान होने से शिक्षा से जुड़ी उनकी राह और सुगम होने की उम्मीद है।

— Satyavahak News | कोमाखान, महासमुंद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ