🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

पिथौरा में पत्रकारों की बड़ी बैठक, सतीश ध्रुव बने छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का हिस्सा

 



पिथौरा। छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पिथौरा में हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के निर्देशन और जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।


बैठक में पत्रकार सुरक्षा, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन चर्चा की गई।


इस बैठक की सबसे बड़ी बात रही सत्यवाहक न्यूज़ के संपादक सतीश ध्रुव का यूनियन में प्रवेश। उन्होंने आज यूनियन की सदस्यता ली, जिस पर यूनियन पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।


बैठक में प्रमुख रूप से बलराज नायडू, विकास अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गौरव चंद्राकर, संतराम कुर्रे, लोकनाथ खूंटे, गोपाल शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल और आत्मा पटेल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ