🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

ठाकुरदिया खुर्द में गूंजा ‘बोल बम’ का जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

 



पिथौरा। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में सिद्ध शीत बाबा मुनि महाराज कांवड़िया संघ के तत्वावधान में भव्य बोल बम कांवड़ यात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे और डीजे के साथ निकली यात्रा में आसपास के कई गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।



कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एकत्रीकरण ठाकुरदिया खुर्द स्थित श्रीराम मंदिर निर्माण स्थल पर हुआ। यात्रा में डिघेपुर, खूंटेरी, अरंड, नवापारा, कोटादादार, मोहदा, खपराखोल एवं ठाकुरदिया खुर्द सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। अरंड-नवापारा क्षेत्र से पंकज ठाकुर एवं हरियर ध्रुव का विशेष जनसहयोग रहा। वहीं ग्राम के कर्मचारियों, व्यापारियों एवं कृषकों ने भी समिति को सहयोग प्रदान किया।



बोल बम कांवड़िया संघ पिथौरा के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने झंडा दिखाकर कांवड़ियों को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मार्ग में स्थित हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़िए मुनि बाबा के विशाल पहाड़ पहुंचे, जहां पंडित नरेश शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और श्रद्धालुओं ने दिव्य कुंड से जल ग्रहण किया।

इसके पश्चात कांवड़ यात्रा ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ बड़े तालाब स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुई। यहां तिलक पटेल परिवार द्वारा निर्मित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं आरती की।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए फल, केला एवं पेयजल की व्यवस्था आकाश अग्रवाल द्वारा की गई। वहीं कुंदन पटेल द्वारा कांवड़ियों को खीर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से महाभंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम में समिति के संयोजक अजय नायक, सह-संयोजक रमेश पटेल, संरक्षक तिलक पटेल, रामेश्वर पटेल, केशव पटेल, अध्यक्ष सूरज मिश्रा, उपाध्यक्ष देशराम निराला, चंदू सिन्हा, अजय जोशी, कुलेश साहू, सचिव दुर्गा प्रसाद पटेल, सह-सचिव हेमसागर रौतिया, कोषाध्यक्ष टीकाराम सिक्या, सह-कोषाध्यक्ष भेखराम बरिहा, भोजन प्रभारी नेहरू नायक, मनोज पटेल, बंशीधर नायक, व्यवस्था प्रभारी मुकेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी कुंदन सिन्हा, पेयजल प्रभारी रोशन ठाकुर, डोलामणी ठाकुर सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ