सुखीपाली। सावन के पावन अवसर पर सोमवार, 24 अगस्त 2026 को गिरना दीपापारा स्थित जोंक नाला से सुखीपाली शिव मंदिर तक भव्य बोल बम एवं कांवड़ यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजकों ने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कांवड़ यात्रा में माता-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बड़ी संख्या में पैदल शामिल होकर जल कलश के साथ भगवान शिव का जयघोष किया। श्रद्धालुओं ने जोंक नदी से जल लेकर सुखीपाली स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले युवा साथियों तथा आयोजन को अपना आशीर्वाद देने वाले बुजुर्गों के योगदान की भी विशेष सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग, श्रद्धा और सहभागिता से बोल बम यात्रा ने लगातार पांच वर्ष पूरे किए हैं।
यात्रा के समापन के बाद दोपहर 12 बजे महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बोल बम यात्रा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों, श्रद्धालुओं, युवाओं और वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा जताई।

0 टिप्पणियाँ