पिथौरा। सावन के पावन अवसर पर धर्मनगरी पिथौरा में पहली बार डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। महादेव परिवार की पहल से आयोजित इस भव्य धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
![]() |
| अभिनव (प्रशु) मिश्रा |
इस आयोजन का नेतृत्व महादेव परिवार के संस्थापक अभिनव प्रशु मिश्रा ने किया। सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति विशेष आस्था रखने वाले सनातन प्रेमी प्रासू मिश्रा की सक्रिय सहभागिता से आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ डाक कांवड़ में सहभागिता निभाई।
रावनभाठा-सारदा चौक क्षेत्र से प्रारंभ हुई इस धार्मिक पहल को पिथौरा के धार्मिक आयोजनों के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन के दौरान समिति से जुड़े सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा की व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महादेव परिवार द्वारा रावनभाठा-सारदा चौक में प्रतिवर्ष भव्य गणेश उत्सव का आयोजन भी किया जाता है। धार्मिक आयोजनों के साथ परिवार सामाजिक एवं धर्मार्थ गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है।
आयोजकों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में सनातन संस्कृति, श्रद्धा, एकता, आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है।
पिथौरा में पहली बार आयोजित डाक कांवड़ यात्रा ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह पैदा किया। पूरे मार्ग में गूंजते ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष ने वातावरण को शिवमय कर दिया। स्थानीय लोगों ने महादेव परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।


0 टिप्पणियाँ