*पिथौरा। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिथौरा मंडल द्वारा श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।*
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री श्री शंकर अग्रवाल जी उपस्थित रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सरल व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से देशवासियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।*


*इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा, महामंत्री श्री जतीन ठक्कर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी, पार्षद श्रीमती रामकुंवर सिन्हा, एल्डरमेन नरेश सिंघल,आलोक त्रिपाठी,पियांशु दीक्षित,अजय डड़सेना,जीवन तांडी,राधे श्याम पटेल,सागर बोस तुसर बंसल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया*।
*अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और कुशल राजनेता के रूप में उनकी पहचान आज भी देशवासियों के बीच कायम है।*
*भाजपा पिथौरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया*।
0 टिप्पणियाँ