सांकरा: सेजेस सांकरा के 4 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल में चयन, शेख हुसैन की सुपुत्री रक्षंदा ने भी बनाया नाम
सांकरा 16 अगस्त 2026/ सेजेस सांकरा के लिए गर्व का पल।स्कूल के 4 होनहार खिलाड़ियों का हैंडबॉल राज्य स्तरीय SGFI प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।चयनित खिलाड़ियों में रक्षंदा शेख, चांदनी बरिहा, श्रद्धा साहू और प्रवीण पटेल शामिल हैं। रक्षंदा शेख, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सांकरा मंडल के मीडिया प्रभारी शेख हुसैन जी की सुपुत्री हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। इन चारों की मेहनत से न केवल स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि माता-पिता का भी गौरव बढ़ा है। खबर मिलते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
*शिक्षकों ने दी बधाई*
स्कूल के प्राचार्य और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि इन बच्चों की लगन और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। अब ये चारों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सेजेस सांकरा और पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। हम चारों खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।
रिपोर्ट - सत्यवाहक न्यूज़
संपादक - सतीशसत्यनारायणध्रुव
0 टिप्पणियाँ