10 स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह
15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सरकड़ा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा जगह-जगह “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
10 स्थानों पर फहराया गया तिरंगा
ग्राम पंचायत सरकड़ा में एक ही दिन 10 अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। इनमें शासकीय प्राथमिक शाला सरकड़ा, कार्यालय ग्राम पंचायत सरकड़ा, मौली पारा चौक, सोसायटी भवन सरकड़ा, विश्वकर्मा चौक, गांधी चौक सरकड़ा, बजरंग बली चौक सरकड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 02 तथा दूध सोसायटी सरकड़ा शामिल रहे।
जनप्रतिनिधियों ने किया ध्वजारोहण
कार्यक्रम में श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा, सभापति जिला पंचायत महासमुंद मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा, सरपंच ग्राम पंचायत सरकड़ा एवं श्रीमती किरण कैलाश सिन्हा, उपसरपंच ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर श्री रविराम सिन्हा, अध्यक्ष प्रा. सेवा सह. समिति, श्री विनोद कुमार सिन्हा, पूर्व उपसरपंच, श्री विश्वनाथ सिंह ठाकुर, ग्राम प्रमुख, श्री टेकलाल सिन्हा, पंच, श्रीमती कुंती सिन्हा, पंच, श्रीमती खेमबाई ठाकुर, पंच एवं श्रीमती जयती बाई पटेल, पंच सहित पंचायत के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में लोकप्रकाश डड़सेना, पुरान सिंह ठाकुर, गणेशराम देवदास, उत्तरा सिन्हा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का रंग भर दिया।
सरपंच श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का अवसर देता है। पूरे गांव ने मिलकर यह संदेश दिया कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है तथा यही हमारी पहचान है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
0 टिप्पणियाँ