🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

पत्रकारों के हित, एकजुटता और सम्मान पर मंथन; छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की बैठक में दीपावली मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा

 



पिथौरा इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार, पत्रकार सुरक्षा और जनहित की पत्रकारिता को लेकर पदाधिकारियों ने रखे विचार

पिथौरा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की पिथौरा इकाई की मासिक बैठक शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के दिशा-निर्देशन, जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ पत्रकारों के हितों, सुरक्षा, आपसी समन्वय और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का प्रमुख विषय आगामी दीपावली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार करना रहा।

पत्रकारों के अधिकार और सम्मान संगठन की प्राथमिकता

बैठक में जिला अध्यक्ष बलराज नायडू ने पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों और संगठनात्मक एकजुटता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता आज चुनौतीपूर्ण दौर में है। हमें संगठित रहकर ही अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी। यूनियन हर पत्रकार के सुख-दुख में साथ खड़ी है।”

ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने संगठन की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच परिवार जैसा माहौल बनाना है। आपसी समन्वय और सहयोग से ही हम पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रख सकते हैं।”

बैठक में पत्रकारों के कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों, उनके सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और संगठन के माध्यम से समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता को मजबूत करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने पर जोर दिया गया।

दीपावली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह रहेगा प्रमुख आयोजन

बैठक में आगामी दीपावली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजन की रूपरेखा पर विचार किया गया तथा सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों के समन्वय पर चर्चा हुई। प्रस्तावित समारोह को पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठनात्मक एकता को प्रोत्साहित करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर

जिला सचिव गौरव चंद्राकर ने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य करने की बात कही। उन्होंने आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को और गति देने पर जोर दिया। बैठक में संगठन की पहुंच बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने और इकाई की गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने के विषय पर भी विचार साझा किए गए।

ये पदाधिकारी एवं पत्रकार रहे उपस्थित

बैठक में जिला अध्यक्ष बलराज नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, जिला सचिव गौरव चंद्राकर, जिला संगठन सचिव संतराम कुर्रे, जिला सलाहकार गोविंद शर्मा, संतोष गुप्ता, ब्लॉक महासचिव कमलेश डडसेना, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी खगेश साहू, बद्री प्रसाद दुबे, वरिष्ठ सदस्य संदीप अग्रवाल, आत्मा पटेल, हेमंत कौशिक, चंद्रशेखर सिदार एवं सतीश ध्रुव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने, पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देने और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

सत्यवाहक न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ