🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

एकलव्य विद्यालय में चयन पर होनहार छात्र विकास ठाकुर का सम्मान, खपराखोल में खुशी का माहौल

 



ठाकुरदिया खुर्द/खपराखोल (महासमुंद), 6 सितंबर 2026। ग्राम पंचायत ठाकुरदिया खुर्द के आश्रित ग्राम खपराखोल, वार्ड क्रमांक 17 के लिए शिक्षा के क्षेत्र में गौरव का क्षण सामने आया है। पंच श्री विजय ठाकुर के सुपुत्र एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय खपराखोल के होनहार छात्र विकास ठाकुर का चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ है।

विकास ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और बेहतर करने की इच्छा ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। एकलव्य विद्यालय में चयन होने से न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।

विकास की इस उपलब्धि पर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति परिवार की ओर से उसका सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर, साल एवं श्रीफल भेंट कर विकास का उत्साहवर्धन किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के संयोजक श्री अजय नायक, उपाध्यक्ष श्री टीकम सिक्या, सदस्य श्री मनोज बरिहा, श्री रोशनलाल ठाकुर, श्री शंकरलाल नायक, श्री मूलचंद जांगड़े एवं श्री वीरेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

समिति के संयोजक श्री अजय नायक ने कहा कि विकास की सफलता गांव के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के बल पर सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। विकास का एकलव्य विद्यालय में चयन पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।

ग्रामवासियों ने भी विकास ठाकुर को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेग।

सत्यवाहक न्यूज 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ