महासमुंद। श्रावण मास के शुभ अवसर पर जन शिक्षण संस्थान महासमुंद, वार्ड क्रमांक 16 स्थित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण उपकेंद्र में महिलाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा हरियाली दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य श्री राम प्रभु की पूजा-अर्चना के साथ की गई।
हरियाली दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद धनेन्द्र चंद्राकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को समाज के लिए उपयोगी बताया।
महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण उपकेंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू कर सकती हैं अथवा संबंधित क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं।
प्रशिक्षण केंद्र की संचालक एवं प्रशिक्षक अदिति चंद्राकर के मार्गदर्शन में अब तक 80 से अधिक महिलाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को निखारने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पोस्टर मेकिंग और खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह
हरियाली दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रशिक्षणार्थियों के मनोरंजन एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का संदेश देखने को मिला।
जन शिक्षण संस्थान महासमुंद के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण उपकेंद्र की यह पहल महिलाओं को हुनर से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।


0 टिप्पणियाँ