छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली के अवसर पर प्री-मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, पिथौरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रावास की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
हरेली पर्व किसानों और कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस दिन कृषि औजारों की पूजा कर अच्छी फसल एवं सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में सबिया खान मैडम की उपस्थिति के साथ नंदनी बरिहा,नीतु ध्रुव एवं समस्त छात्रा उपस्थित रहे। कृषि कार्य में उपयोग होने वाले विभिन्न कृषि औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा और संस्कृति से जुड़े इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
0 टिप्पणियाँ