भाजयुमो प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार बसना विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में भाजयुमो के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकली बाइक रैली ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। 🇮🇳🚩
भारत माता की जय! 🇮🇳
0 टिप्पणियाँ