![]() |
| व्यापारी एकता मंच चुनाव के उमीदवार |
पिथौरा। व्यापारी एकता मंच के चुनाव को लेकर आज पिथौरा में चुनावी सरगर्मी तेज है। नगर पंचायत चुनाव की तर्ज पर होने जा रहे इस चुनाव में व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
सबसे ज्यादा नजरें अध्यक्ष पद के मुकाबले पर टिकी हैं, जहां गोपाल शर्मा और सुमित अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में व्यापारी समाज के बीच यह चुनाव खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
व्यापारी एकता मंच के बैनर तले होने वाले इस चुनाव में कुल 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद परिणाम सामने आने पर यह स्पष्ट होगा कि व्यापारी एकता मंच की कमान किसके हाथों में जाती है।
अध्यक्ष पद के साथ ही अन्य पदों के चुनाव को लेकर भी व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है। चुनावी मैदान में मुकाबला रोचक होने के कारण सभी की निगाहें आज होने वाले मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—व्यापारी एकता मंच का ताज किसके सिर सजेगा, गोपाल शर्मा या सुमित अग्रवाल? इसका फैसला आज व्यापारी मतदाता अपने मताधिकार से करेंगे।
सत्यवाहक न्यूज
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ