![]() |
| माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रूप कुमारी चौधरी जी का स्वागत 💐 |
पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी पिथौरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान बारिश ने दस्तक दी, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश बारिश की बूंदों पर भारी पड़ा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ स्वागत स्थल पर डटे रहे और पुष्पमालाओं से श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का अभिनंदन किया।
मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, एकजुटता और नेतृत्व के प्रति विश्वास का परिचय दिया। श्रीमती चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से महिला मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
स्वागत के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बारिश के बीच कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस अवसर पर पिथौरा मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जोश ने यह संदेश दिया कि संगठन के प्रति समर्पण मौसम की परिस्थितियों से प्रभावित नहीं होता।



0 टिप्पणियाँ