रायपुर/छत्तीसगढ़। संगठन की पाठशाला के रूप में पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं आदरणीय श्री शंकर अग्रवाल जी को रक्षा मंत्रालय के अधीन BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) में स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के पद पर नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है।
शंकर अग्रवाल जी की इस नियुक्ति को उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सार्वजनिक जीवन में योगदान से जोड़कर देखा जा रहा है। नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से BEML की जिम्मेदारियों के निर्वहन में सकारात्मक योगदान मिलेगा।
सत्यवाहक न्यूज़ परिवार की ओर से श्री शंकर अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ। 💐

0 टिप्पणियाँ