🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

सरायपाली में निकली भव्य 51 फीट कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

 



सरायपाली। बोल बम सेवा समिति, टैक्सी स्टैंड सरायपाली द्वारा आयोजित भव्य 51 फीट कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था और भक्ति का परिचय दिया।

कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवमय हो गया। विशाल 51 फीट कांवड़ आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे।

आयोजन में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था ने कांवड़ यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।

आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

🔱 हर-हर महादेव!
🚩 बोल बम! बोल बम!

सत्यवाहक न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ