🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

किशनपुर सहकारी समिति के प्रथम अध्यक्ष बने नंदकिशोर बारीक, भाजपा नेताओं से की मुलाकात; भवन निर्माण की मांग उठाने का आश्वासन

 

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात


पिथौरा। पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति किशनपुर, पंजीयन क्रमांक 962 के प्रथम अध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर बारीक नियुक्त हुए हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने दर्जनों किसानों एवं ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा और भाजपा नेता प्रीतराम सूर्ये से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी और सहकारिता व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

किसानों के हित और धान खरीदी पर रहेगा जोर

वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल ने नंदकिशोर बारीक को बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता को सुदृढ़ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुँचाने और धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस दिशा में काम करने पर जोर दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए किसानों के हित में सदैव आगे रहकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष नंदकिशोर बारीक को सहकारी समिति का अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।

समिति भवन की मांग, विधायक-सांसद और मंत्रियों तक बात पहुँचाने की तैयारी

किशनपुर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के पास स्वयं का भवन नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि किसानों और समिति पदाधिकारियों की मांग को लेकर जल्द ही क्षेत्रीय विधायक, सांसद, जिले के प्रभारी मंत्री तथा सहकारिता मंत्री के समक्ष भवन निर्माण का विषय रखा जाएगा।

समिति के लिए भवन की मांग अब स्थानीय किसानों और पदाधिकारियों की प्रमुख अपेक्षाओं में शामिल है। ऐसे में नवनियुक्त अध्यक्ष के सामने सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने, किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और समिति के लिए स्थायी भवन की दिशा में पहल करने की जिम्मेदारी रहेगी।

बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित, पुष्पराज गजेंद्र, जगन्नाथ साहू, आनंद साहू, सुरित राम कैवर्त, बिनोद प्रधान, भिखारी साहू, खेमराज साहू, नारायण बेहरा, जयप्रकाश साहू, परमेश्वर साहू, राजू राजेश अग्रवाल, चम्पेश्वर प्रधान, नेपाल प्रधान, लक्ष्मीधर प्रधान, महेश राम बंछोर, सुरेश विश्वकर्मा, राम प्रसाद बारीक, पप्पू साहू, सतीश प्रधान, जगत प्रधान, विश्वनाथ प्रधान और युधिष्ठिर साहू सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सत्यवाहक न्यूज़ | पिथौरा, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ