🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

धान कटाई से रोकने पर तीन बहनों से मारपीट का आरोप, साहू समाज के परीक्षित अध्यक्ष श्रीराम साहू समेत चार पर केस दर्ज

 


पारिवारिक खेत में धान कटाई को लेकर हुआ विवाद, पीड़िता की शिकायत पर बुंदेली चौकी पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया अपराध

तेन्दूकोना/भुरकोनी। ग्राम भुरकोनी में पारिवारिक खेत में धान कटाई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पिता के हक की जमीन बताते हुए धान काटने से मना करने पर तीन बहनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में साहू समाज के परीक्षित अध्यक्ष श्रीराम साहू समेत चार लोगों के खिलाफ बुंदेली चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

EIRकॉपी


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे पार्वती साहू अपनी बहनों के साथ अमरई खार स्थित पारिवारिक खेत की देखरेख करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनके बड़े भाई श्रीराम साहू, उनके बेटे मोरध्वज साहू एवं जितेन्द्र साहू तथा पत्नी हेमबाई साहू खेत में पहुंचे और धान की फसल काटने लगे।

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने और उनकी बहनों ने खेत को अपने पिता कलानाथ साहू के हक की जमीन बताते हुए धान कटाई से मना किया, तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों ने एक राय होकर गाली-गलौज की और पार्वती साहू, बुधयारिन साहू तथा राधा बाई साहू के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की। घटना में पार्वती साहू को पीठ और हाथ में चोट आने की बात कही गई है। मौके पर मौजूद रेसकुमारी साहू और कलानाथ साहू ने बीच-बचाव किया।

घटना के बाद पार्वती साहू ने बुंदेली चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्रीराम साहू, मोरध्वज साहू, जितेन्द्र साहू और हेमबाई साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।



पारिवारिक विवाद में पुलिस की कार्रवाई

मामला एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमीन और धान की फसल को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। शिकायत में मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद अब प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।

सत्यवाहक न्यूज़ | महासमुन्द न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ