🔴 LIVE KHABAR
समय --:--:--
●सत्य वाहक न्यूज़ पर ताज़ा खबरें अपडेट हो रही हैं...

सत्यवाहक न्यूज़ की खबर के बाद हरकत में आया नगर पंचायत पिथौरा? छातीम का पेड़ काटा गया

 

कटा हुआ छातिम का पेड़

पिथौरा। जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद अब पिथौरा नगर में छातीम के पेड़ को नगर पंचायत द्वारा काट दिया गया है। कुछ दिन पहले सत्यवाहक न्यूज़ ने इस पेड़ से जुड़ी संभावित समस्याओं और नुकसान को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पेड़ काटे जाने की कार्रवाई ने स्थानीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।

सत्यवाहक न्यूज़ द्वारा चलाई गई खबर
वर्तमान में पेड़ को काटा गया


खबर से कार्रवाई तक, जनहित के मुद्दे पर नजर

सत्यवाहक न्यूज़ ने छातीम के पेड़ से जुड़े मुद्दे को सामने लाकर संबंधित जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया था। अब नगर पंचायत द्वारा पेड़ काटे जाने के बाद यह मामला फिर चर्चा में है।

हालांकि, नगर पंचायत ने पेड़ काटने का आधिकारिक कारण क्या बताया है, यह स्पष्ट होना बाकी है। ऐसे में कार्रवाई के पीछे के कारणों की पुष्टि भी जरूरी है।

जनता की समस्याओं को उठाना ही पत्रकारिता की जिम्मेदारी है। सत्यवाहक न्यूज़ आगे भी स्थानीय मुद्दों को तथ्यों के साथ सामने लाता रहेगा, ताकि जिम्मेदार विभागों तक जनता की आवाज पहुंचे।

सत्यवाहक न्यूज़ — जनहित की आवाज, जनता के साथ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ